भाजपा मंडल कोंडातराई ने छ्ग कांग्रेस सरकार के खिलाप किया पुतला दहन


पुसौर:- 28 नवम्बर 2021 दिन रविवार को भाजपा मंडल बीजेपी कोंडातराई के कामकाजी बैठक कोड़ातराई मण्डल के ग्राम घनातराई में हुआ। सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के जयकारों के साथ उनके मूर्ति पर पूजा एंव पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उसके पश्चात छ्ग कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से किये गये वादाखिलाफ़ी,बारदाने (बोरा)की कमी,किसानों को बोरी खरीदने के लिए मजबूर करने,पिछले 2 साल की बोनस ना देने,किसान की दाना दाना धान खरीदने का वादा कर मुकरने,किसानों को अन्य कई प्रकार से परेशान करने,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाप अपशब्द कहने,तुष्टिकरण की राजनीति करने सहित कांग्रेस द्वारा चुनाव में अपने किये समस्त वादा खिलाफ़ी के विरुद्ध कोंडातराई बीजेपी एवं किसानों द्वारा छ्ग कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित किसान व आम जन उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में कोंडातराई मंडल प्रभारी श्री महेश साहू जी जिला मंत्री बीजेपी रायगढ़ एवं कार्यकारी अध्यक्ष छ्ग प्रदेश साहू समाज,प्रदेश बीजेपी कार्यकारी सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता जी,बीजेपी मंडल अध्यक्ष डोल नारायण नायक जी,जिला पंचायत सदस्य पति सविता खेमराज नायक जी,जिला महामंत्री अनु.जाति श्री खुशीराम चौहान जी,मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता जी एवं राधेश्याम भोय जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष उजागर चौहान जी,जिला युवा मोर्चा मंत्री अमरदीप सिंह जटाल जी,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुखलाम्बर प्रधान जी,अध्यक्ष अजा मंडल डिग्री लाल चौहान जी,मंडल उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पंडा एवं रामेश्वर पटेल जी,मंडल मंत्री श्रीमती महिमा चौहान जी,अशोक गुप्ता जी बीडीसी,सुरेंद्र जेना महामंत्री मंडल पुसौर,डिग्री लाल पाईक मण्डल अध्यक्ष अजा पुसौर, पुरुषोत्तम डनसेना,मलय शर्मा महामंत्री युवा मोर्चा,नंदकुमार सार्थी मंत्री अजा,गौरी गुप्ता मंत्री किसान मोर्चा,मोरध्वज गुप्ता मंत्री पिछड़ा वर्ग,हरदीप शेरगील युवा मोर्चा,विक्की सिंह,कुमरमनी,चंद्रभान डनसेना,सेतराम,मोती लाल डनसेना,तुलसी बर्मन,जेजे राम गुप्ता जी इत्यादि बीजेपी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।