भारतीय जनता किसान मोर्चा मंडल झाखरपारा किसानों के खाद् आपूर्ति संबंध में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया।

 संवाददाता -चरण सिहं छेत्रपाल

ब्लाक- देवभोग,गरियाबंद।

  भारतीय जनता किसान मोर्चा मंडल झाखरपारा किसानों के खाद् आपूर्ति संबंध में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया।

           देवभोग - जिला गरियाबंद के विकास खण्ड़ देवभोग के अंतर्गत प्रदेश के आव्हान पर भारतीय जनता किसान मोर्चा मण्ड़ल झाखरपारा के तात्वधान में छ.ग. में किसानों के खाद की कमी को लेकर आज ब्लाक के हर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति शाखा को ताला बंद कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रदेश सरकार पर सीधे निशाने साधते हुए काँग्रेस की सरकार के खिलाफ नारे बाजी की ग़ई ।चूँकि अब किसानों को खेत में बियासी व रोपाई का काम चालू हो गयीं हैं।छत्तीसगढ़ में खाद डीएपी उपलब्ध न होने के बजह से किसान मजबूर हो कर उडिशा से अधिक मूल्य में खरीद कर काम चला रहे हैं ।इस सारी समस्या को देख कर भारतीय जनता पार्टी व झाखरपारा किसान मोर्चा मण्ड़ल के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित रहें ।

      📡भारत न्यूज 15📡