आम आदमी पार्टी का होगा 05 मार्च को चुनावी आगाज

 


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मार्च को राजधानी मे।


दिल्ली एवं पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।


गरियबन्द / आम आदमी पार्टी के गरियाबंद जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 19 मार्च 2023 को होने वाला प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 05 मार्च 2023 को होगा।प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आना अब निश्चित हो गया है।  

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने उनके साथ आ रहे हैं।ये कार्यकर्त्ता सम्मेलन हम सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और अभिमान का क्षण है, जिसमें हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 05 मार्च 2023 को निश्चित किया गया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से 2023 के चुनावी तैयारी पर चर्चा कर  रणनीति तय करेंगे। 

आम आदमी पार्टी अब प्रदेश वासीयो को मिलने वाली मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली , पानी, सुरक्षा आदि के नाम पर हो रही खाना पूर्ति और हो रहे अकूट  भ्रष्टाचार को  जन दरबार तक ले जाने की तैयारी का मन बना चुकीं है। कांग्रेस सरकार  क़ानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके कई उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है। 

दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में 12 वीं तक मुफ्त एवं उच्च स्तरीय शिक्षा,200 यूनिट मुफ्त बिजली,बिजली की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं साथ ही मुफ्त पानी भी दे रही है। स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं और दवाई मुफ्त दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी आम जन मानस से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोक लुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए  छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है और बीजेपी कांग्रेस दोनो मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल कर रहे हैं।

पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों को बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। 

प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव ,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और  बूथ स्तर तक ले जायेंगे।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी अब मजबूती से आगे बढ़ा रही है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है।अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर देने का पूरा मन बना चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के बिन्द्रानवागढ प्रभारी मनोज मिश्रा कहा प्रदेश  की भूपेश सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लीया है आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में जरुर बनेगी।