ईश्वर की सच्ची भक्ति से मन के अंधकार दूर हो जाते हैं: पं. हरीश

 



मैनपुर ग्राम कांदाडोगर में बड़े कोसरिया यादव समाज द्वारा 10 मार्च से 18 मार्च तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथावाचक पंडित हरीश चतुर्वेदी ने कहा कि ईश्वर की सच्ची भक्ति से मन के अंधकार दूर हो जाते हैं। भक्ति ज्ञान की उत्पत्ति होने से मानव सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व होता है। भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते है। इस बीच भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।

श्रीमद भागवत सप्ताह में शामिल होने पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन गोवर्धन सिंह मांझी जी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है। जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए यादव समाज के लोगों को बधाई देते हुए हर संभव

सहयोग करने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम में कोसरिया यादव समाज के संरक्षक व मीडिया के विशेष सहयोगी जयमन यादव, रोशन अवस्थी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, जनपद पंचायत देवमोग के अध्यक्ष नेहा सिंघल, कांग्रेस नेता सेवन पुजारी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोपाल, भकचंद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।