गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पनिका समाज जन कल्याण समिति ने मनाया अपना स्थापना दिवस

 गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पनिका समाज जन कल्याण समिति ने मनाया अपना स्थापना दिवस


पत्रकार - प्रमोद कुमार सोनवानी 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 मार्च 2023/ पनिका समाज जनकल्याण समिति ने आज सिद्ध बाबा झंडी डोंगरी (अंडी) में स्थापना दिवस मनाया। सामुहिक रूप से हवन कथा एवं शिव जी की मूर्ति पर जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना कर पनिका समाज जन कल्याण समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। 


पनिका समाज के सभी समाज सुधारक बड़ी संख्या में आकर अपना समाज का स्थापना दिवस मनाया। 

 

इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारीगण, घनश्याम काशीपुरी, बंशधारी सांवरा, नवीन पिटानिया,फूलचंद, प्रमोद कुमार सोनवानी, लाल चंद सुटी, नारायण प्रसाद पड़वार, अशोक काशीपुरी,नंद लाल सुटी,रोहिणी प्रसाद केंवरा, विश्वनाथ प्रसाद बजरा, मनोहर सूटी, बसंत धावरिहा,हेतराम,एवं समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।