गुरुधाम तरीघाट मे महापूर्णाहुति आज

 गुरुधाम तरीघाट मे महापूर्णाहुति आज



    फिंगेश्वर-- प्रतिवर्षानुसार श्रीं चंकेश्वरी दिव्य धाम ( गुरुसत्ता आध्यात्मिक संस्थान ) गुरुधाम ग्राम तरीघाट ( राजिम ) छ ग मे नव सम्बतसर 2080, चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा बसंत नवरात्री पर पूज्य गुरूजी डॉ आनंद मतावले जी के सानिध्य व साधको कि उपस्तिथि मे श्रीं चंकेश्वरी दिव्य ज्ञान ज्योति प्रज्वलित किया गया है, जिसका पूर्णाहुति श्रीं रामनवमी शुभ दिनांक 30/03/2023 पूर्वांह 1 बजे से संपन्न किया जायेगा!

    इस बार नवरात्री काल मे दैनिक साधना मन्त्र जाप अनुष्ठान के अलावा प्रथम बार स्त्रोत यज्ञ व ज्ञान दीप ज्योति प्रज्वलित किया गया, जिससे साधको को शीघ्र सफलता मिले औऱ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके!

   अतः आप सभी इस सन्देश को अधिक से अधिक गुरु भाई बहनो व भद्र जनों को प्रेषित कर सादर आमंत्रित करें साथ ही अपना समय सुनिश्चित कर कार्यक्रम का सहयोगी बने! जय गुरुदेव!!

    इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा व नवीन साधको को हस्त लिखित साबर मंत्रो का डायरी भी प्रदान किया जायेगा साथ ही विभिन्न अनुष्ठान के साथ महापूर्णाहुति संपन्न कराये जायेगे!