मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल भाजपा ने बताई उपलब्धि

 मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल भाजपा ने बताई उपलब्धि

जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने लोगों के बीच किया संवाद


धमतरी -- देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ राष्ट्र सेवा को समर्पित केन्द्र की मोदी सरकार के नौ-साल बेमिसाल पूरे होने पर भाजपा ने घर-घर पहुंचकर केन्द्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रचार प्रसार प्रभारी ने अपने क्षेत्र के ग्राम-पत्थर्रीडीह, मोहलाई, कुकरेल, माकरदोना, बाॅंसपारा, सियादेही, सलोनी में युवाओं, महिलाओं से संवाद किया। केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं व युवाओं का मुंह मीठा कराकर मोदी सरकार के नौ साल के काम को बताया। अनीता ध्रुव ने कहा कि आज देश और दुनिया भर में भारत की गरिमा बढ़ी है। देश में लोग सरकार को संवेदनशील पा रहे हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास’ के मंत्र पर चला है। मोदी सरकार देश की सेवा में हर क्षण समर्पित भाव से काम किया है और कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता के लिए समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वो काम भी कर दिखाया जो पूर्ववर्ती सरकारों के लिए असंभव माना जाता है। आज वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख और सम्मान के पीछे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टा व सुशासन है। सत्ता को उन्होंने सेवा का माध्यम बनाकर कार्य किया। स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क के अलावा बैंक खाते खोलने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण कर मोदी सरकार ने देश के बड़े वर्ग को लाभान्वित किया है, जो केंद्र की भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अनीता ध्रुव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिला है और वे मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक-महामारी के बीच भारत, ‘सेवा और सहयोग’ के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ है।’’ वहीं भारत सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला देश है। अनीता ध्रुव कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन की शिकार हो गई है।