मेघवी छात्र-छात्राओं को जनपद पंचायत फिंगेश्वर में किया गया सम्मानित

 मेघवी छात्र-छात्राओं को जनपद  पंचायत फिंगेश्वर में किया गया सम्मानित


फिंगेश्वर-- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  टॉप टेन में इस वर्ष 2022-2023 में गरियाबंद जिले के छात्र छात्राओं ने जगह  बना कर जिले का नाम गौरवन्ति किया। जिस पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा आस पास के स्कूलों के परीक्षा परिणाम तैयार कर विभिन्न स्कूलों जैसे राजिम,फिंगेश्वर, कोपरा, कौंदकेरा,खुटेरी  के छात्र-छात्राओं  की एक सूची तैयार कर टॉप 12 छात्र छात्राओं को 12वी एवं 10 वी में  अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। जिसको जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा सम्मानित किया साथ ही शुभकामनाएं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।  कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत फिंगेश्वर के  जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद सभा कक्ष  किया  गया। वही जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि इस तरह का मेघवी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने उनका आत्मविश्वास  बढ़ता है।साथ आगे पढ़ने के लिए उत्साहित करना चाहिए ।उनकी रुचि के अनुरूप पालक भी बच्चे की सहायता करें। बच्चे सम्मान पाकर गदगद हुए।साथ ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर ब्लाक में होना चाहिए। जो बच्चे अपने मेहनत से इतने अच्छे अंक लेकर आते है।टॉप 10 में जगह बनाने वाले को सरकार तो सम्मान करते ही है। बावजूद आसपास के मेघवी बच्चों का सम्मान करना चाहिए । जिस पर सम्मानित छात्र-छात्राओं ने कहा कि जनपद पंचायत फिंगेश्वर की यह पहल बहुत ही अच्छी है। जिससे  आगे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में एक प्रेरणा मिलेगी।छात्र-छात्राओं में अच्छा संकेत जाएगा। वही इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा जनपद के जनप्रतिनिधि सहित  जनपद सीओ, बीईओ, ब्लॉक समन्वयक, सहित पालक गण उपस्थित थे।