भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को जनता से मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

 राजिम विधानसभा चुनाव 2023भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को जनता से मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

    छुरा :-भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को छुरा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिल रहा है। अनेक गाँवों में लोग उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत कर रहे हैं। रोहित साहू ने बुधवार को अपना प्रचार अभियान ग्राम घोघरा, पटपरपाली, नागिनबाहरा,कुडेमा,बिरनीबाहरा,बीजापाल,कांदागढी,मोंगरा, चरौदा, कारीदादर, दादरगांव, कोसमबुडा में किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कई नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ घरों में जाकर भी लोगों से विकास के मुद्दे पर वोट मांगा जहां लोगों ने उनका भरपूर समर्थन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक की निष्क्रियता के चलते विकास कार्यक्रम ठप पड़े हुए हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्यों को गति प्रदान किया था। भाजपा सरकार बनते ही फिर से विकास कार्यों तेजी आएगी। आप सबके आशीर्वाद से निश्चित ही प्रदेश और राजिम विधानसभा में कमल खिलने वाला है।

 


इस जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश साहू जिलाअध्यक्ष भाजपा , जिला पंचायत सदस्य द्वय चंद्रशेखर साहू, श्रीमती केशरी ध्रुव, पिलूराम यादव अध्यक्ष मंडल छुरा, रामलाल कुलदीप महामंत्री,खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा,लेखराज ध्रुवा अध्यक्ष सरपंच संघ छुरा,राजू साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो जिला,शक्ति केन्द्र प्रभारी इमरान अली,रमेश सिन्हा, सुन्दर सिंह ठाकुर सरपंच,गिरवर लहरे, देवेन्द्र शर्मा,लोकेश चंद्राकर,पंकज निर्मलकर,मनोज यदु उपाध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर, विजय कंडरा,उदय राम साहू, मिथलेश साहू,टिकेश साहू, तुलाराम साहू आदि शामिल रहें।