बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा पीडब्ल्यूडी विभाग,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा घंटों तक मवेशी नाले में फसे रहे।राहगीरों ने दिया मानवता का परिचय

 बड़ी दुर्घटना का  इंतजार कर रहा पीडब्ल्यूडी विभाग,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

घंटों तक मवेशी नाले में फसे रहे।राहगीरों ने दिया मानवता का परिचय


राजिम/फिंगेश्वर_राजिम से महासमुंद मार्ग  जो फिंगेश्वर होते हुए गुजरती है।वही आसपास के गांवो से स्कूल,कालेज छात्र_ छात्राएं  इसी पुल को पार कर रोज ही आते जाते है। जबकि आसपास के दर्जनों गांवों का मुख्यालय है।तहसील,जनपद, रोजी,रोटी के लिए काम करने आते जाते है।जिसमे जान जोखिम का बड़ा ही  खतरा रहता है। दिन में तो कुछ राहत मिल जाती है।पर रात में बहुत ही सावधानी से पुल को पार करना पड़ता है। पुल की हालत अत्यधिक खराब है। नाले के ऊपर पुल तो बना है ।पर पुल  के उपर आने जाने वाले राहगीरों के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आए दिन राहगीरों को जान का खतरा रहता है।

आपको बता दे कि दिनाक 14/10/2023दिन शनिवार  को सुबह एक युवक बाइक सहित नाले में गिरते गिरते बच गया। उसके कुछ समय बाद एक गाय नाले में गिर एक घंटे तक  गिरे रहे।जिसे राहगीरों द्वारा सुरक्षित निकाला गया। 

यह पुल निर्माण  पीडब्ल्यूडी विभाग के अंदर आते है। विभाग की इतनी लापरवाही  दुर्घटना का इंतजार कर रही है।शासन प्रशासन की ओर से करोड़ों रुपए आते है।पर पुल की हालत को देखते हुए लगता है।इस पुल को बनाने के लिए शासन  प्रशासन की ओर कुछ नही आए होंगे।