असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिश्व सरमा राजिम में भाजपा के पक्ष में आज करेंगे प्रचार

 असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिश्व सरमा राजिम में भाजपा के पक्ष में आज करेंगे प्रचार



राजिम_असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता हेमंता बिश्व सरमा 14 नवंबर को गरियाबंद जिले के प्रवास में रहेंगे। वे राजिम के मेला ग्राउंड में आयोजित भाजपा की जनसभा में सुबह 11 बजे शामिल होकर संबोधित करेंगे व भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान जनसभा में सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने दी है।